पिछले बकाया के कारण मंत्रीजी की कार में नहीं डला डीजल, बस से पहुंचे कैबिनेट मीटिंग अटेंड करने

पुडुचेरी। पुडुचेरी के कृषि मंत्री को बस से सफर करना पड़ा है, इसलिए नहीं कि वो किसी नई बस का उद्घाटन कर रहे थे या फिर कोई सोशल वर्क का काम था। बल्कि इसलिए कि उनकी आधिकारिक कार को पुराने बकाया कि वजह से सरकारी को-ऑपरेटिव पेट्रोल पंप ने डीजल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मंत्री जी ने अपनी जेब से डीजल डलवाने की बजाय या कोई और कार चुनने की बजाय राज्य परिवहन की बस से सफर करना ठीक समझा। मंत्री जी की इस बस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी के कृषि मंत्री आर कमलकन्नन जो कि कराइकल के हैं उन्हों शुक्रवार को अपनी कार से कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए कराइकल से पुडुचेरी जाना ता। लेकिन जब उनकी कार लावसपेट में स्थित सरकारी को-ऑपरेटिव पेट्रोल बैंक अमुधासुरभी पर पहुंची तो पिछले बकाया का हवाला देकर डीजल देने से इनकार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि अमुधासुरभी ने तय किया है कि वो 2 जनवरी से किसी भी सरकारी वाहन को डीजल तब तक नहीं देगा जब तक उसका पिछला बकाया नहीं चुका दिया जाता।

अमुधासुरभी के मैनेजिंग डायरेक्टर, ज्योतिराज के अनुसार, सरकारी वाहनों को डीजल बेचने के कुल 2.5 करोड़ रुपए बकाया हैं जिसमें ऑफिस ऑफ काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स के ही इसमें 20 लाख रुपए हो गए हैं। यह पिछले चार महीने का बकाया है। अमुधासुरभी द्वारा चलाई जा रही दूसरी जनरल स्टोर्स का भी बकाया है जो कुल 5.32 करोड़ रुपए है। पिछले 5 महीने से कर्माचारियों की तनख्वाह नहीं चुकाई जा सकती है।

जब मंत्रीजी और उनके स्टाफ ने पेट्रोल बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों से बात करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका क्योंकि सभी ने अपने फोन बंद कर लिए थे। जब कार को डीजल नहीं मिला तो मंत्री जी ने स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस में 12.45 बजे सवार होकर यात्रा की।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago