मुंबई, चार जनवरी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने दावा किया कि 55 वर्षीय सावरकर अपने दादा को लेकर विवाद के बाद काफी तनाव में थे।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस से जुड़े सेवादल द्वारा वितरित एक पुस्तिका के बाद विवाद छिड़ गया, जिसमें सावरकर की देशभक्ति और वीरता पर सवाल उठाये गये हैं।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘रंजीत अपने दादा के पक्ष में बात रखने के लिए टेलीविजन स्टूडियो के चक्कर लगा रहे थे और इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा। कल रात उनका रक्तचाप 220 तक बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें माहिम के रहेजा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’
उन्होंने बताया कि रंजीत सावरकर को आईसीयू में भर्ती कराया गया और उनकी हालत अब स्थिर है।
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…