दलाई लामा ने बांग्लादेश और म्यांमार के शरणार्थियों को मदद की अपील की, कहा…

बोधगया : गया जिले के बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में आध्यात्मिक प्रवचन के दूसरे दिन बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा ने बांग्लादेश और म्यांमार के शरणार्थियों को मदद करने की अपील की. मालूम हो कि बोधगया पहुंचने पर दलाई लामा से ‘चीनी सरकार’ को संदेश देते हुए कहा था कि ‘हमारे पास सत्य की शक्ति है. चीनी कम्युनिस्टों के पास बंदूक की ताकत है. लंबे समय में, बंदूक की शक्ति की तुलना में सच्चाई की शक्ति बहुत मजबूत है.’ सीएए और एनआरसी के विरोध के बीच बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शुक्रवार को बांग्लादेश और म्यांमार के शरणार्थियों की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘वे लोग दुखी हैं. उनके लिए प्रार्थना करें और दान देकर मदद करें.’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘यूनेस्को उनकी मदद कर रहा है और आज यहां मिले दान के पैसों में से यूनेस्को को भी डोनेट किया जायेगा. अफ्रीका में भी बाढ़ और आग से लोग परेशान और दुखी हैं. उनकी भी मदद करनी चाहिए. यूनेस्को कर रहा है, हमें भी करनी चाहिए.’ प्रवचन देते हुए दलाई लामा ने कहा कि ‘दलाई लामा ने उपासकों को परोपकार करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि दूसरों का भला करके ही आप सुख की प्राप्ति कर सकते हैं. इसके लिए करुणा की उत्पत्ति अपने अंदर पैदा करनी होगी.

Share
Published by

Recent Posts

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

2 days ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

4 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago