Categories: Blog

सरकारी योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : अमरजीत सिंह

सरकारी योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : अमरजीत सिंह
राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए लैंड बैंक बनाने के निर्देश
बंद हुए स्कूलांे के भवनों के उपयोग के लिए भी जारी किए दिशा-निर्देश

हमीरपुर 31 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार सुबह सुजानपुर और शाम को हमीरपुर में उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
 शाम को हमीर भवन में आयोजित हमीरपुर की उपमंडल स्तरीय बैठक में उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का भी प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
 उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खाली जमीन चिह्नित करके एक लैंड बैंक पहले से ही तैयार रखें। सरकार की ओर से किसी नई परियोजना या संस्थान की स्वीकृति मिलने पर उस जमीन का उपयोग किया जा सकता है। सरकारी परियोजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए जमीन हस्तांतरण या निशानदेही इत्यादि के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हाल ही में बंद किए गए स्कूलों के भवनों का ब्यौरा तुरंत प्रेषित करें। इन भवनों को अन्य विभागों के उपयोग के लिए आवंटित किया जा सकता है।
 उपायुक्त ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा, एचपीशिवा परियोजना, फसल बीमा, स्वामित्व योजना, गोबर खरीद योजना, गौशालाओं की स्थिति, जल जीवन मिशन और कई अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की। हमीरपुर शहर के लिए अलग पुलिस चौकी की संभावना, दोसड़का के पुलिस मैदान के विस्तार, इंडोर स्टेडियम की व्यवस्था, शहर के छूटे क्षेत्रों के लिए सीवरेज सुविधा, टीसीपी एक्ट की अनुपालना और विद्युत लाइनों की केबलिंग इत्यादि कई परियोजनाओं पर भी उपायुक्त ने अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
 उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान, गौशालाओं की व्यवस्था में सुधार तथा इन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए जिला में एक व्यापक योजना बनाई जाएगी। प्लास्टिक के कचरे के एकत्रीकरण और इसे लोक निर्माण विभाग को भेजने के संबंध में भी उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग और शहरी निकायों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने नगर निगम हमीरपुर के अधिकारियों को कूड़ा संयंत्र पर सभी आवश्यक प्रबंध करने तथा कूड़े के सही एकत्रीकरण एवं निपटान के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी परिसरों में सफाई व्यवस्था, आवश्यक मरम्मत और पुराने सामान के निपटान के लिए भी अधिकारी त्वरित कदम उठाएं।
 बैठक में एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह और विभिन्न विभागों के जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया तथा उपायुक्त को ताजा स्थिति से अवगत करवाया।  

Vijay Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago