Categories: Blog

कुमारसैन में पार्किंग का लोकार्पण, ट्रैफिक समस्या से मिलेगा निजात

उपमंडल मुख्यालय कुमारसैन में बढ़ते ट्रैफिक और अव्यवस्थित पार्किंग से राहत दिलाने में नवनिर्मित पार्किंग अहम भूमिका निभाएगी। प्रधान परिषद के अध्यक्ष विनोद कंवर, समाजसेवी महेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस जोन अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने पार्किंग का लोकार्पण किया। इस पार्किंग में 30 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

पार्किंग सुविधा के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता भी मौजूद रही। विनोद कंवर ने कहा कि यह पार्किंग सुविधा न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इसके शुरू होने से बस अड्डा और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुमारसैन में करीब 4.26 करोड़ से बने बस अड्डे का उद्घाटन मार्च 2024 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया था।
बस अड्डे का निर्माण क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधाओं और व्यवस्थित यातायात की दिशा में एक बड़ा कदम माना गया था। बीते नवंबर माह में बस अड्डा परिसर की पार्किंग, कैंटीन और दुकानों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई थी। हालांकि इस नीलामी प्रक्रिया को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए थे। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने नीलामी की पारदर्शिता और किराये की दरों को लेकर सवाल उठाए थे। प्रशासन ने इन मुद्दों को सुलझाने का आश्वासन दिया और अब पार्किंग सुविधा आम जनता के लिए चालू हो चुकी है।

पार्किंग सुविधा शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों में खुशी है। स्थानीय निवासी राजीव कुमार का कहना है कि पार्किंग की काफी समय से कमी महसूस की जा रही थी। बस अड्डा और बाजार क्षेत्र में पार्किंग के कारण अकसर जाम की समस्या होती थी। अब समस्या हल हो जाएगी। व्यापारी हेमंत शर्मा नो बताया कि पार्किंग शुरू होने से व्यापारियों के साथ साथ आम लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।

प्रधान परिषद के अध्यक्ष विनोद कंवर ने कहा कि पार्किंग सुविधा का शुभारंभ क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago