Himachal Pradesh

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा अधिकारियों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही है तथा स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े सभी पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है।


श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार पूरे प्रदेश में कैंसर देखभाल संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये व्यय करने जा रही है। उन्होंने कैंसर देखभाल संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। राज्य सरकार द्वारा एम्स दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। इससे प्रदेश में मरीजों की जांच और उपचार की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों और फैकल्टी को विश्वस्तरीय उपचार पद्धतियों और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाई जा रही आधुनिक कार्यप्रणालियों से अवगत करवाने के लिए विदेशों के प्रतिष्ठित और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों के एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूलों और तकनीकी संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को विदेशों में एक्सपोजर विजिट करवाया जा रहा है। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को अंतरराष्ट्रीय कार्यशैली से अवगत होने का अवसर मिलता है जिससे उनका कौशल संवर्द्धन होता है।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी नवीन स्वास्थ्य उपचार तकनीकों की दिशा में भी आगे बढ़ने की योजना बना रही है।


उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago