केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिमला पहुंच गए हैं। अनाडेल मैदान में अमित शाह का हेलीकॉप्टर उतरा। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के टका बैंच पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह ने सरकार की उपलब्धियों पर बनाई एक पुस्तिका का विमोचन किया। अमित शाह जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता को देंगे और एनआरसी पर भी गरजेंगे।देश-दुनिया की नजर रिज मैदान से होने वाले अमित शाह के भाषण पर है। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश सरकार के दो साल का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह के समापन के बाद शाह पीटरहॉफ के लिए रवाना होंगे।
यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट -2019 के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन होगा। इसमें 200 से अधिक निवेशक भाग लेंगे। इनकी ओर से 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को जमीन पर उतारने की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद अमित शाह की निवेशकों के साथ अलग से बैठक भी होगी।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…
जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…