सरिया फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत, चार की हालत गंभीर

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल के गांव में स्थित सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में धमाका होने का मामला सामने आया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। जब मजदूर भट्ठी पर काम कर रहे थे तो अचानक धमाका हो गया जिससे भट्ठी पर काम कर रहे पांच मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पीजीआई चंडीगढ़ में अभी चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। मजदूरों को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago