Categories: Blog

राज्य निदेशक ने किया आरसेटी का निरीक्षण

राज्य निदेशक ने किया आरसेटी का निरीक्षण

हमीरपुर 19 दिसंबर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल ने वीरवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी हमीरपुर के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला ‘बैंक-सखी’ के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया।
 राज्य निदेशक ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में ‘बैंक-सखी’ महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। वे आम लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें ऋण योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने उद्यम या कारोबार स्थापित करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। रमेश चंद डढवाल ने बैंक-सखी से कई योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया।
 इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कुमार कतना ने राज्य निदेशक का स्वागत किया तथा उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago