Categories: Blog

अप्पर पंडोह व मझवाड़ में लोगों को बताई गई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

अप्पर पंडोह व मझवाड़ में लोगों को बताई गई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
मंडी, 18 दिसंबर। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज सदर विधानसभा क्षेत्र के मझवाड़ व अप्पर पंडोह में विभाग द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक दल द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से जागरूक किया गया। दल के कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों, महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई।
दल के कलाकारों ने एकत्रित लोगों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, विधवा पुनर्विवाह तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय जैसी महत्वाकांक्षी योजना की  विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना, राजीव गांधी ई- टैक्सी योजना, गृह अनुदान योजना, अनुसूचित जाति के बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण व 1500 प्रति माह वजीफा व अंतरजातीय विवाह पर पच्चास हजार रुपए जैसी सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर संबंधित पंचायत के प्रधान तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago