Categories: Blog

राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित रामलीला मैदान में गत रात दिवगंत हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि वह सरल स्वभाव एवं महान अर्थशास्त्री थे और भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारवादी युग लाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा जिससे भारत आर्थिक संकट की चुनौती से उभर सका और विश्व पटल पर अपनी अभिन्न पहचान बनाई।
कैबिनेट मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को मनरेगा अधिनियम-2005, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन अधिकार अधिनियम-2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के लिए उनकी समावेशी सोच की सराहना की जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिला तथा देश विकास की उचाईयों पर पहुंच सका।
इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की याद में 02 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस व बीर सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vijay Sood

Recent Posts

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

3 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

4 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

5 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

7 days ago