Categories: Blog

नाहन, 26 दिसम्बर। सुरेश कश्यप ने सिरमौर में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की ली समीक्षा बैठक केंद्र द्वारा आरम्भ की गई नई योजनाओं का लाभ लोगों को मिले-सुरेश कश्यप

नाहन, 26 दिसम्बर। सुरेश कश्यप ने सिरमौर में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
केंद्र द्वारा आरम्भ की गई नई योजनाओं का लाभ लोगों को मिले-सुरेश कश्यप

नाहन-26 नवम्बर- सांसद सुरेश कश्यप ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा सिरमौर में चलाई जा रही योजनाओं की कार्य समीक्षा करने व उन योजनाओं को  समयबद्ध व चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई नई योजनाओं का लाभ भी जिला वासियों को मिल सके।
 उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रुके कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें।
उन्होंने  अधिकारियों   को आदेश दिये कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्हांने लोक निर्माण विभाग को जिला में पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत बन रही सडकों व टाइरिंग कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला सिरमौर के नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में 620 आवासों का निर्माण लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 489 गृह निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, तथा शेष का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।
उन्होने कृषि विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों को कहा कि किसानों व बागवानो को दिये जाने वाले बीजों का वितरण समय पर समान अनुपात में करना सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अर्न्तगत जिला में 418 शौचालयों निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें शतप्रतिशत शौचालयों निर्माण कर दिया गया है। नगर परिषद नाहन में अब तक 272, नगर परिषद पांवटा साहिब में 146 शौचालयों का निर्माण किया गया है।  
सांसद ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत योजनाओं व कार्य की समीक्षा करते हुए जिला वासियों से प्रदेश को टीबी मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग का आग्रह किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत माह अप्रैल से नवम्बर 2024 तक जननी सुरक्षा योजना में 676 लाभार्थियों को 35 लाख 17 हजार 350 रुपये प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 3773 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाया गया है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हेतू विभाग जागरूकता शिविर आयोजित करे।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 14 पीएमश्री स्कूल है जिसमें 11 वरिष्ठ माध्यमिक व 3 प्राथमिक पाठशालाए हैं जिन्हें लगभग 28 लाख रुपये की राशि विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि समेकित बाल विकास सेवाऐं योजना के अंतर्गत जिला के 0 से 6 वर्ष के 45649 और 7996 गर्भवती व धात्री माताओं को लाभ पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत  अभी तक 121917 घरो को पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवाई गई है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर में 9 कार्य स्वीकृत किये गए है जिस पर  1398.47 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है।
इस बैठक के दौरान उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने सांसद सुरेश कश्यप को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा बैठक में आए सभी समिति सदस्यों का स्वागत किया।  उपायुक्त  ने विभागाध्यक्षों को धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल ने क्रमवार मदों को प्रस्तुत कर बैठक को संचालित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Vijay Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago