Categories: Blog

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने लाहौल, किन्नौर तथा स्पिति के अधिकारियों, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के गांवों तक सड़क, पेयजल और विद्युत की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य योजना तैयार करें।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर पीएसी बैठक में इसकी समीक्षा भी करे जिससे जनजातीय क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र लाहौल, किन्नौर तथा स्पिति में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत कच्ची सड़कों को पक्का करने तथा नई सड़कों की डीपीआर तैयार करने के भी निर्देेश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाबार्ड के तहत भी संपर्क मार्गों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने सड़कों के किनारे आवश्यकता अनुशार क्रैश बैरियर लगाने के भी निर्देश दिए। जगत सिंह नेगी ने खनन परमिट जारी करने की शक्तियां एसडीएम पांगी को प्रदान करने और लंबित देनदारियों को निपटाने के भी निर्देश दिए।

Vijay Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

6 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

6 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago