कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
मंडी, 04 दिसम्बर। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम मंडी में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। इस अवसर पर जिला नाबार्ड अधिकारी राकेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर राकेश वर्मा ने बताया कि एनएसआईसी मंडी द्वारा बहुत ही प्रभावी रूप से गांव की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वयं सहायता समूहों से संबंधित कार्य कर अब उन्हें अच्छे लघु उद्योगों में परिवर्तित करने को कहा।
कार्यक्रम में एनएसआईसी के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया कि एनएसआईसी मंडी द्वारा वर्ष 2024-25 में नाबार्ड परियोजना के तहत बल्ह, सदर, बालीचौकी तथा सुन्दरनगर खंड के अलग-अलग गांव तथा प्रशिक्षण केंद्र मंडी में 25-25 महिलाओं के समूहों को दिए गए प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
फर्नीचर एसोसिएशन के अशोक सेठी ने नाबार्ड की इस योजना को महिला सशक्तिकरण की ओर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भर बनी महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के फोटो व विडियो भी दिखाए गए।
इस अवसर पर 15 लाभार्थियों ने प्रशिक्षण के बारे तथा प्रशिक्षण के उपरांत आजीविका बढ़ाने के
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…