मुख्य सचिव ने पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती गतिविधियों की समीक्षा की

हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रदेश में इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे।
मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों को प्रस्तावित कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए टीमें गठित कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य, जिला और खंड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा।
उन्हांेने कहा कि आयुर्वेद विभाग ने राज्य स्तर पर आयुष आरोग्य मेलों का आयोजन करने के साथ-साथ औषधीय पौधों के लाभ संबंधी जागरूकता अभियान, आयुर्वेद की विभिन्न प्रमाणित पद्धतियों को प्रदर्शित करने और स्वर्ण जयन्ती आयुष गाइड प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा है।
ऊर्जा विभाग पर्यटकों को अपनी विभिन्न परियोजनाओं से अवगत करवाने के लिए जल विद्युत परियोजनाओं का दौरा करवाएगा। ऊर्जा विभाग की विकासात्मक यात्रा को दर्शाते ऊर्जा प्रगति वाहन और प्रगति वाहन रवाना किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के नगर निगमों को खुला शौचमुक्त (प्लस प्लस) बनाने के लिए एक अभियान की शुरूआत की जाएगी जबकि कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अनिल खाची ने राज्य युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की उन चोटियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिन पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा ताकि विभिन्न दलों को इन पर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश में एक स्वर्ण जयन्ती आईस्केटिंग रिंक को विकसित करना भी प्रस्तावित है। उन्होंने युद्ध योद्धाओं की सफलता की कहानियांे पर आधारित वृत्तचित्र तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि जिन लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा तथा स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों को इन कार्यक्रमों का उपयुक्त प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

17 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago