मर्डर मामले में संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए 2 लोग, गोली कांड के आरोपियों की धरपकड़ के लिए 8 टीमें की गई रवाना।

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत पड़ते दुलैहड़ गांव में सोमवार शाम हुए गोलीकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 2 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। गोली कांड के बाद जिला पुलिस द्वारा 8 टीमों का गठन करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संभावित ठिकानों पर भेजा था। वहीं पंजाब के होशियारपुर जिला के एक गांव से 8 लोगों के साथ पूछताछ करने के बाद 2 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है। वही मामले की जांच को लेकर पुलिस अभी भी फील्ड में डटी हुई है। दूसरी तरफ डीआईजी नॉर्थ रेंज सुमेधा द्विवेदी मामले की समीक्षा के लिए मंगलवार बाद दोपहर जिला मुख्यालय पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक से घटना के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की और साथ ही जांच पड़ताल के लिए आगामी दिशा निर्देश जारी किए।
दुलैहड़ में सोमवार शाम बीच सड़क गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए रविंद्र के हत्याकांड मामले की जांच में पुलिस द्वारा गठित की गई करीब 8 टीमें पंजाब और हिमाचल में कई जगहों पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए डटी हुई हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा 8 लोगों से पूछताछ की गई है जिसके बाद संदेह के आधार पर 2 लोगों को डिटेन कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस का पूरा फोकस इस वक्त होशियारपुर जिला के कुछ गांवों पर है जहां पर नशा तस्करी के बड़े सौदागर बैठे होने की भी सूचना है। मामले की जांच की समीक्षा के लिए डीआईजी नॉर्थ रेंज सुमेधा द्विवेदी भी मंगलवार बाद दोपहर जिला मुख्यालय पहुंची। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की हत्या सड़क पर चलते हुए दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के कारण हुई है। इस घटना में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने रविंद्र कुमार और उनके भतीजे केशव शर्मा के साथ लड़ाई झगड़ा किया और इसी दौरान आरोपियों में से एक ने रविंद्र कुमार की छाती पर गोली दागकर उन्हें मौत के घाट उतारा है। जबकि उनके भतीजे केशव शर्मा को भी मारपीट करके घायल किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने केशव शर्मा की शिकायत के आधार पर ही घटना के संबंध में केस दर्ज किया है। हत्या के बाद से अब तक की जांच में पुलिस द्वारा पंजाब में आठ टीमों को जांच के लिए भेजा गया था, इन टीमों ने करीब 8 लोगों से पूछताछ की है जबकि हत्या के संबंध में अभी तक 2 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago