ऊना : हरोली उपमंडल के तहत पंजाब की सीमा से सटे गांव दुलैहड़ में सोमवार देर शाम हुए गोलीकांड को लेकर सियासी गलियारों से लेकर जनता तक जमकर उबाल देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए शव को लेकर प्रदर्शन किया गया। दरअसल चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाने की बात कहने से लोग भड़क उठे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजना था तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रात को ही यह बात साफ कर देनी चाहिए थी ताकि लोग रातों-रात शव को टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर देते जिसके चलते अभी तक शव का अंतिम संस्कार भी करना संभव हो पाता। इस मौके पर मृतक रविंद्र कुमार उर्फ सेठी के गांव समेत अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। जबकि मामले का पता चलते ही जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के तमाम कांग्रेस नेता भी अस्पताल आ पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कुलदीप, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया, प्रदेश कांग्रेस के सचिव देसराज मोदगिल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह समेत तमाम लोग रीजनल अस्पताल के शव गृह पहुंचे और जहां पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए यहीं पर मृतक रविंद्र कुमार का पोस्टमार्टम करवाने की मांग उठाई।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…