भारत तोड़ने की बात करने वाले कर रहें भारत जोड़ों यात्रा, दिवालिया हो चुकी पार्टी की गारंटी पर जनता नहीं करेगी भरोसा : गणेश दत्त

शिमला : भाजपा चुनावी वर्ष में अपनी सरकार के कामों को गिनाने के बजाए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है. भाजपा नेता एवं हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है. गणेश दत्त ने कहा कि काँग्रेस एक तरफ जोर-शोर के साथ भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, पर यात्रा का उद्देश्य भारत तोड़ने का लग रहा है, क्यूंकि जो यात्रा मैप तैयार किया गया है, उसमें हिमाचल को शामिल नहीं किया गया है।

गणेश दत् ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता के लिए लड़ने का दावा करती है, उसने पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित पठानकोट को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। इससे प्रतीत होता है कि उनके नेताओं की नजर में हिमाचल प्रदेश का कोई महत्व और अस्तित्व ही नहीं है।
हिमाचल की जनता का यह अपमान जो काँग्रेस के नेताओं ने किया है, उसका जवाब हिमाचल की जनता इस चुनाव में देगी और कांग्रेस के नेताओं को दिखा देगी की हिमाचल का अस्तित्व कितना विराट है। कांग्रेस दिवालिया होने के बाद प्रदेश के लोगों को गारंटी दें रही हैं जिस पर कोई भरोसा नहीं करने वाला।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago