केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस की मानसिकता नहीं बदली, अनुराग ने कहा जिस देश ने भारत पर किया 200 साल तक राज, आज उसी देश को पछाड़ कर अर्थव्यवस्था में पाया है पांचवां स्थान

हमीरपुर : सर्किट हाउस में केन्द्रीय सूचना प्रसारण , खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और जिस देश ने 200 साल भारत राज किया है उसको पीछे छोड कर भारत ने अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान पाया है जोकि बहुत बडी उपलब्धि है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंग्रेज चले गए है लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति, धर्म , क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम किया हे और जब सता से दूर हुए है तो परिवार औरपार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हुए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हर राज्य में सफाई होना शुरू हो गई है अब राहुल गांधी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए विदेशों में समय ज्यादा बिताते है। वहीं भाजपा में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और दुनिया की पहली पांच अर्थव्यवथाओं में भारत शामिल है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के माडल को अपनाने के बयानों पर कहा कि केजरीबाल का माडल फेल हो गया है और स्वास्थ्य मंत्री जेल में और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की सरकार है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेरोल्ड घोटाले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने हजारों करोड रूपये के पैसे का दुरूपयोग किया है इस बारे में मीडिया केा पूरी दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है तेा कांग्रेस तडप रही हैं । उन्होंने कहा कि नेशनल हेरोल्ड मामले में जल्द कांग्रेेस और गांधी परिवार पर गाज गिरेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago