भारत, चीन से संबंधों को खराब करने वाले एनजीओ पर रोक लगाएगा नेपाल

काठमांडू पोस्ट की खबर में कहा गया है कि समाज कल्याण परिषद की ओर से तैयार की जा रही रणनीतिक नीति के मसौदे के मुताबिक संबंधों को संतुलित रखने की नेपाल की विदेश नीति के आधार पर उन गैर-सरकारी संगठनों पर रोक लगाई जाएगी।

हाइलाइट्स

  • नेपाल ने भारत और चीन के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने की आशंका वाले एनजीओ पर प्रतिबंध की तैयारी की है
  • संबंधों को संतुलित रखने की नेपाल की विदेश नीति के आधार पर उन गैर-सरकारी संगठनों पर रोक लगाई जाएगी
  • नई नीति एनजीओ को वैसे कार्यक्रम संचालित करने से हतोत्साहित करेगी, जो नेपाल के पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं

काठमांडू
नेपाल ने भारत और चीन के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने की आशंका वाले एनजीओ पर प्रतिबंध की तैयारी की है। नेपाल सरकार की ओर से इसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीमा पार आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियां भारत के लिए बड़ी चिंता का बड़ा कारण बने हुए हैं, जबकि चीन ने तिब्बतियों की गतिविधियों के बारे में अतीत में नेपाल से शिकायत की है।

काठमांडू पोस्ट की खबर में कहा गया है कि समाज कल्याण परिषद की ओर से तैयार की जा रही रणनीतिक नीति के मसौदे के मुताबिक संबंधों को संतुलित रखने की नेपाल की विदेश नीति के आधार पर उन गैर-सरकारी संगठनों पर रोक लगाई जाएगी, जो दोनों पड़ोसी देशों में से किसी देश विरोध करता हो।

संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाले एनजीओ पर होगा ऐक्शन
ड्राफ्ट के मुताबिक, ‘नेपाल सभी ओर से जमीन से घिरा हुआ देश है और उसके उत्तर और दक्षिण में दो बड़ी आबादी वाले देश (भारत और चीन) हैं।’ यह नीति एनजीओ को वैसे कार्यक्रम संचालित करने से हतोत्साहित करेगी, जो नेपाल के पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

‘एनजीओ पर है सरकार की पैनी नजर’
परिषद के अधिकारियों ने कहा कि नीति अब भी मसौदा के स्तर पर है और इसके कुछ प्रावधानों के संबंध में एनजीओ पंजीकरण पर नया कानून अहम होगा। परिषद में सूचना अधिकारी दुर्गा प्रसाद भट्टराई ने कहा कि प्रस्तावित नीति का लक्ष्य एनजीओ की गतिविधियों, खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी चिंताओं को दूर करना होगा। पोस्ट ने भट्टराई के हवाले से कहा, ‘प्रस्तावित नीति का उद्देश्य इस बात पर जोर देना है कि नेपाल सरकार, खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में, मदरसों एवं मठों के निर्माण के जरिए अंतरराष्ट्रीय एनजीओ की रणनीतिक गतिशीलता को लेकर चिंतित है।’

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago