पीड़ित महिला के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया
बेगूसराय. बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में चार अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. यह घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र इलाके का है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शाम पांच बजे से तड़के तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उन सभी ने दो जगहों पर ले जाकर उसके साथ गलत काम (गैंगरेप) किया.
पीड़ित महिला ने घटना के एक हफ्ते बीतने के बाद शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मंसूरचक थाने में मामला दर्ज करवाया गया. वहीं आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है.
पीड़िता ने घटना के एक हफ्ते बाद दर्ज करवाया मामला
महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है. इसलिए वो अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद पति के लौट आने का इंतजार कर रही थी. पति के आने के बाद शुक्रवार को वो उसके साथ थाने पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…