प्रिंस हैरी और मेगन शाही पद छोड़कर जिएंगे ऐसी आम जिंदगी, यहां बना सकते हैं आशियाना

दुनियाभर के लोग सुख, संपत्ति, दौलत, ऐशों आराम और खुशी के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। वहीं ब्रिटेन के राजशाही परिवार के सदस्य और महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने राजशाही सुख और दौलत छोड़ खुद से आत्मनिर्भर बनने का फैसला कर दुनिया को चौंका दिया है।

ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि ये फैसला कई महीनों के मंथन और आपसी विचार विमर्श के बाद किया है।’ इसी के साथ ये भी फैसला लिया है कि अब वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी नहीं रहेंगे। दोनों मिलकर काम करेंगे और खुद को आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत बनाएंगे। मालूम हो कि दोनों ने 19 मई 2018 को शादी की थी।

बिना किसी को बताए किया फैसला
ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने जो फैसला किया है उसके लिए शाही परिवार से चर्चा तक नहीं की है। यही कारण है कि शाही परिवार इस फैसले से सकते में है। मालूम हो कि  प्रिंस हैरी और मेगन ने पिछले साल कनाडा में छुट्टी मनाने के दौरान सार्वजनिक जीवन से अलग होने और प्रिंस ने अपने भाई से मनमुटाव की बात भी कही 

उत्तरी अमेरिका में रहने का फैसला क्यों?
यूके के साथ उत्तरी अमेरिका में समय बिताने के फैसले पर भी कयासबाजी शुरू हो गई है। मेगन अमेरिकी हैं और अपनी मां के बहुत करीब हैं जो इस वक्त कैलिफोर्निया में रहती हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों कनाडा में रह सकते हैं क्योंकि दोनों बेटे आर्ची के साथ कुछ दिन पहले ही कनाडा में छह हफ्ते की छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। कनाडा से लौटने के बाद दोनों ब्रिटेन स्थित कनाडा के उच्चायुक्त पहुंचे थे और वहां पर हुई अपनी मेहमाननवाजी के लिए अफसरों का धन्यवाद दिया था।

ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे समय
बयान में ये भी कहा है कि वे अपना समय ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में गुजारेंगे। हालांकि इस दौरान वे महारानी और अन्य संस्थाओं के प्रति वैसा ही सम्मान रखेंगे और समर्थन देंगे जैसे पहले दे रहे थे।

बेटे आर्ची के लालन-पालन को समय मिलेगा
प्रिंस हैरी और मेगन ने कहा है कि उनके इस फैसले से अपने आठ महीने के बेटे आर्की को पालने में मदद मिलेगी। उसके लालन-पालन में अधिक समय दिया जा सकेगा। दोनों ने कहा इस फैसले से हमें ऐसा स्थान भी मिलेगा जिससे हम जीवन के नए अध्याय पर फोकस करेंगे और नई चैरिटेबल संस्था को लांच करेंगे।

बकिंघम पैलेस बोला चल रही है बात
बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर कहा है कि ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स से बात चल रही है। अभी सब कुछ प्राथमिक चरण में है। हम उनकी इच्छाओं और भावनाओं को समझते हैं जिसके कारण वे कुछ अलग करना चाहते हैं। हालांकि ये पेंचीदा मसले हैं और इसपर काम करने में समय लगेगा।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago