शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन को देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर युवा भारत संस्था और भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया है। इस शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहरवासियों ने भी रक्तदान कर अपना सहयोग दिया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर यह एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में आईजीएमसी के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड लिया। डाक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक एकत्रित बल्ड को IGMC हॉस्पिटल भेजा जाएगा और ज़रुरतमंद लोगों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि हमारे छोटे से प्रयास से किसी का बहुमूल्य जीवन बच पाए। कहा कि हम अपने स्वार्थ के लिए बहुत से ऐसे काम करते हैं जिनके कोई मायने नहीं होते लेकिन कभी- कभी किसी की निस्वार्थ रूप से सेवा करना हमारे अन्तर्मन को खुशी देता है। जो मुस्कान किसी को खुशी देने से मिलती है उसका महत्व सबसे बडा होता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को इस रूप में मनाया जा रहा है जिससे ज़रुरतमंद लोग उन्हें दिल से दुआएं देंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ शुभकामनाएं देता है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…