पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर, चाइनीज ताइपे की जू यिंग ने क्वार्टर फाइनल में हराया

  • सिंधु को टॉप सीड जू यिंग ने सीधे सेटों में 16-21, 16-21 से हराया
  • चाइनीज ताइपे की खिलाड़ी ने लगातार दूसरे मैच में सिंधु को हराया
  • साइना क्वार्टर फाइनल में स्पेन की ओलिंपिक चैम्पियन कैरोलीन मारिन से भिड़ेंगी मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स सुपर-500 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल में उन्हें चाइनीज ताइपे की जू यिंग ने सीधे सेटों में 16-21, 16-21 से हराया। मैच 36 मिनट में ही खत्म हो गया। सिंधु की यिंग से यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सिंधु पिछले साल अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में चाइनीज ताइपे की खिलाड़ी से हारी थीं। भारतीय शटलर ने दूसरे राउंड में जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से शिकस्त दी थी।

हेड-टू-हेड

दुनिया की नंबर-2 ताई जू यिंग और वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए। इनमें वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु ने 5 मैच जीते, जबकि 12 में उन्हें हार मिली। वहीं, साइना नेहवाल स्पेन की ओलिंपिक चैम्पियन केरोलीन मारिन से क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी। यह मुकाबला शुक्रवार शाम को खेला जाएगा।

Recent Posts

Mandi News: शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता*

भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष रोहित…

18 hours ago

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

3 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

4 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

4 days ago