दिल्ली पुस्तक मेला आज से प्रगति मैदान में शुरू

राजधानी दिल्ली में आज से इंटरनैशनल बुक फेयर की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही पुस्तक प्रेमियों का आना शुरू हो गया। यह बुक फेयर 12 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 1300 स्टॉल पर आप अलग-अलग तरह की किताबों की खरीद सकते हैं। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, फेयर में देशी पब्लिशर्स के अलावा 15 से ज्यादा इंटरनैशनल पब्लिशर्स ने हिस्सा लिया है। खास बात यह है कि इस बार राजकमल प्रकाशन और रेख्ता बुक्स मिलकर हिंदी-उर्दू की किताबें ला रहे हैं। चूंकि रेख्ता और राजकमल दोनों की अपनी एक विशाल रीडर कैटिगरी है, इसलिए यह दोनों के लिए बेहद मजेदार होने वाला है।

गांधी जी को समर्पित है थीम
इस बार पुस्तक मेले का थीम ‘महात्मा गांधी’ रखा गया है। गांधी जी पर आधारित एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया है जहां अलग-अलग भाषाओं की 500 से ज्यादा किताबें उपलब्ध होंगी। बाकी के स्टॉल पर भी गांधी जी पर लिखी गई किताबें पहले के मुकाबले ज्यादा उपलब्ध रहेंगी।

क्या है समय?

दिल्ली पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से शाम के 8 बजे तक खुला रहेगा।

कितने का टिकट?
अगर आप काउंटर से टिकट खरीदते हैं तो बच्चों का टिकट 20 रुपये और वयस्कों के लिए टिकट 30 रुपये का उपलब्ध है। वहीं बुक माइ शो से बुक करने पर 10 रुपये की छूट है।

कहां मिलेगा टिकट?

टिकट पुस्तक मेले के गेट नंबर 1 के काउंटर के अलावा प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से भी खरीदा जा सकता है। ‘बुक माइ शो’ से ऑनलाइन टिकट खरीदा जा सकता है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago