जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने का मामला आया सामने

मंडी : मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एक नाबालिगा की माता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी जमा दो कक्षा में सुंदरनगर के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 3 सितंबर को शिकायतकर्ता की देवरानी ने उसे बताया कि उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को पूछा तो उसने कहा कि उपमंडल सुंदरनगर के बायला क्षेत्र के युवक द्वारा उसे प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया गया है। नाबालिगा अनुसार युवक द्वारा उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है। इसके उपरांत कुछ दिनों बाद आरोपी का एक अन्य दोस्त भी पीड़िता को उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए तंग करने लग गया। इसके साथ आरोपी के दोस्त द्वारा उसे उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर नाबालिका की माता ने पुलिस थाना सुंदर नगर में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है। वही मामले को लेकर पुलिस थाना सुंदरनगर में आईपीसी की धारा 376, 354(ए),34 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago