Categories: Blog

गुरुग्राम से शिमला घूमने आए युवक-युवती की हादसे में मौत

हिमाचल के शिमलाजिले के ठियोग क्षेत्र के देहा में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें हरियाणा से शिमला घूमने आए दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल है. कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें कार चालक और एक युवती की मौत हो गई है. डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि यह सभी गुरुग्राम में नौकरी करते थे.

डीएसपी ने बताया कि देहा में वन विभाग के कार्यालय के समीप एक सुनसान जंगल में कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई, युवती की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.घटना शुक्रवार की है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के जालौन जिला के सुभाषनगर ओरई की रहने वाली अनन्या तिवारी(25) और रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले मनीष चौहान(24) की मौत हो गई है. रेवाड़ी का ही रहने वाला दीपक सिंह(29) घायल हो गया है और आईजीएमसी में उपाचाराधीन है

घटना स्थल से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, हादसे का शिकार हुए लोगों को वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया. डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

18 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago