कांग्रेस प्रदेश सचिव हरदीप बावा ने लगाए प्रदेश सरकार पर आरोप

नालागढ़: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह ने कहा कि कांगे्रस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने ढांग निहली स्कूल को जमा दो का दर्जा देते हुए नया भवन तैयार करने के लिये 63 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन पौने पांच वर्षों में भाजपा सरकार भवन निर्माण के लिये उपयुक्त राशि ही उपलब्ध करवा पाई। उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्राथमिकता के तहत स्कूल भवन के लिये राशि मुहैया करवाकर इसका कार्य शुरू करवाया जाएगा।
ढांग निहली पंचायत के निहली ढांग गांव में लोगों की समस्याएं सुनते हुए बावा हरदीप सिंह ने कहा कि कांगे्रस सरकार के समय उन्होंने जगातखाना से ढांग निहली ओर मंगता प्लासी मार्ग, ढांग निहली से भौर घट्टी संपर्क मार्ग, टांडेवाल गांव के लिये सपंर्क मार्ग को पक्का करवाया। ढांग निहली गांव में पेयजल किल्लत को दूर करते हुए अलग से पीने के पानी स्कीम का निर्माण करवाया। टांडेवाल ओर ढांग निहली गांव के लिये विद्युत बोर्ड से अधिक क्षमता का ट्र्रास्फार्मर लगवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही जगातखाना से ढांग निहली के लिये पक्का पुल ओर ढांग निहली से किला प्लासी संपर्क मार्ग को पक्का किया जाएगा।


इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुसन ठाकुर, पंचायत उपप्रधान रामलोक सिंह, समाजसेवी विक्रम चौधरी, अवतार सिंह, मेवा सिंह, जसवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, रामआसरा सिंह, विशाल शर्मा, बलविन्द्र, गोरव धीमान, गुरनाम सिंह, परवीन धीमान, ब तावर सिंह, बंत सिंह, चरण सिंह, जसविन्द्र सिंह, मक्खन सिंह, भगवान दास, मान सिंह, रमी कुमार, जीत सिंह, पोला खान, मस्त राम, भोलू, जीतू, जोरावर सिंह, केहर सिंह, अमन कुमार, दीपू, लक्की सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago