राज्यपाल ने हिन्दुस्तान-तिब्बत सीमा पर सैनिकों को बांधी राखी , ITBP के मस्तरांग और नागेस्ती चौकियों का किया दौरा

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किन्नौर जिले के अपने दौरे के दूसरे दिन आज मस्तरांग छितकुल और नागेस्ती स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस की द्वितीय कोर की चौकियों का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने गोवा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भेजी गई राखियों को स्वयं सैनिकों की कलाईयों पर बांधा तथा बच्चों की ओर से स्नेह एवं प्रेषित संदेश सैनिकों तक पहुंचाए। इस दौरान महिला सैनिकों ने भी राज्यपाल की कलाई पर राखियां बांधी। राज्यपाल ने नागेस्ती चौकी पर सेना के जवानों को भी राखियां बांधी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गोवा के बच्चों ने अपने नाम, अपने स्कूल तथा कक्षा के नाम के साथ ये राखियां भेजी हैं। उन्होंने बताया कि गोवा का एक संगठन हर साल बच्चों से राखी इकट्ठा करके सैनिकों को भेजता है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तय किया कि वह खुद सैनिकों के बीच राखी लेकर आएंगे। राज्यपाल ने कहा कि पिछले साल उन्होंने लाहौल-स्पीति के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर राखियां बांधी थीं। राज्यपाल ने कहा कि इस बार वह किन्नौर में आईटीबीपी की द्वितीय बटालियन के जवानों के बीच आकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।


राज्यपाल ने कहा, जवान वर्ष भर हमारी रक्षा करते रहते हैं और इसलिए उनके लिए हर समय रक्षा बंधन है। उन्होंने कहा कि गोवा से जो राखी आई हैं, वह गोवावासियों का इन जवानों के प्रति स्नेह का प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिक वास्तव में हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा के लिए देश के हर कोने से सैनिक आते हैं और अपनी जान की परवाह किए बगैर वे हमारी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं। जवानों का आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने इन चौकियों के खूबसूरत परिसर की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह गोवा से भी ज्यादा सुन्दर हैं और वह यहां कुछ दिन रुकना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक प्रकृति की भी रक्षा कर रहे हैं।
इससे पहले, आईटीबीपी के डीआईजी प्रेम सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा चौकियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गोवा के बच्चों की राखियां सैनिकों तक पहुंचाने के लिए आईटीबीपी चौकियों का चयन करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सैनिकों के साथ अल्पाहार लिया और उनके साथ कुछ समय भी व्यतीत किया।

Neha Sharma

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago