कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा की प्रदेश में चरमा रही है कानून व्यवस्था

कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा की प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चरमरा गई हैं. ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी गई. प्रदेश में माफिया बेखौफ घूम रहा हैं. देवभूमि में इस प्रकार के कांड शर्मसार करने वाले हैं. पिछले  पांच वर्षों में प्रदेश में माफिया दनदना  रहा है. शराब व खनन माफिया की वजह से अपराध बढ़ रहें हैं. यह सब सरकार की कमजोरी को दर्शाता है. सरकार ने इन सभी को रोकने के लिए क्या किया इसके लिए स्वेत पत्र लाए. यह सब सरकार के सरक्षण से सम्भव हो सकता है. ऊना में हुए गोलिकांड की न्यायिक जाँच की जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके.नरेश चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर करोड़ों खर्च किए जा रहें हैं. सरकारी पैसे का दुरपयोग कर चुनावी तैयारी की जा रही हैं. सरकारी बसों को इन आयोजनों के लिए लगाया जा रहा है. जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है.वहीं सिरमौर के हाटी को जनजातीय दर्जा मिलने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी सरकारों ने सामूहिक प्रयास किए हैं. जिसके बाद आज यह सम्भव हो पाया हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago