अनुसूचित जाति के अधिकार सुरक्षित, हाटी समुदाय को ST का दर्जा क्षेत्र को नहीं, 1 लाख 59 हज़ार 716 लोगों को एसटी दर्जा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केवल हाटी कम्यूनिटी को ही एसटी का दर्जा दिया गया है। क्षेत्र को अभी एसटी घोषित नहीं किया गया है। एरिया को दर्जा देने के लिए आर्टिकल 244 को संशोधित करना होगा। उन्होंने बोला कि गिरिपार रहने वाले अनुसूचित जाति के लोगो के अधिकारों पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हर बार मिले।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2005 में भी प्रस्ताव केंद्र की यूपीए सरकार को भी भेजा था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इसपर काम करना छोड़ दिया। अगस्त 2012 में फिर से इसपर काम शुरू हुआ। इसके बाद 2018 में वर्तमान सरकार ने इस विषय को केंद्र के समक्ष उठाया। केंद्र की तरफ से एथनोग्रापिक प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया। 10 मार्च 2022 को केंद्र को पत्र लिखकर हाटी समुदाय की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर के 4 विधानसभा क्षेत्र इसमें आएंगे। पछाड़ के 33 पंचायते ओर एक नगर पंचायत शामिल होगी। 27 हज़ार 261 लोग इसमें शामिल होंगे। रेणुकाजी के 44 पंचायतें और 122 गांव इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा शिलाई विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायते इसमें आएंगे। कुल मिलाकर 66 हज़ार 675 लोगों को लाभ होगा। 30 हज़ार के करीब लोग एससी में आते हैं। पांवटा विधानसभा क्षेत्र की 25 हज़ार 323 लोगों को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर सिरमौर ज़िला में 389 गांव और 1 लाख 59 हज़ार 716 लोगों को हाटी के एसटी दर्जा मिलने का लाभ होगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago