कभी भी बंद हो सकता है चंबाघाट-कैंथलीघाट फोरलेन का निर्माण कार्य

कालका-शिमला हाईवे पर चंबाघाट से कैंथलीघाट के बीच बन रहे फोरलेन का काम कभी भी बंद हो सकता है। निर्माण कार्य में जुटी ऐरिफ कंपनी का दावा है कि करीब 200 करोड़ का काम पूरा हो चुका है लेकिन उसे सिर्फ 20 करोड़ का भुगतान किया गया है। कंपनी अब आगे काम जारी रखने की हालत में नहीं है। करीब 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोरलेन में बदलने पर साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आना है। कैंथलीघाट से आगे शिमला तक निर्माण करने वाली चेतक कंपनी पहले ही काम बंद कर चुकी है।कैंथलीघाट से चंबाघाट के बीच कटिंग से सड़क जाम न हो, इसके व्यापक प्रबंध हैं। लेकिन कंपनी ने अब काम छोड़ा और थोड़ी सी बारिश हुई तो मलबा सड़क पर आ जाएगा। इससे हाईवे कभी भी ठप हो सकता है। इसी मार्ग पर दो फ्लाई ओवर और एक सुरंग का कार्य शुरू हो चुका है। विवाद बढ़ने से इनका निर्माण कार्य भी प्रभावित हो सकता है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके स्वामी का कहना है कि काम की एवज में मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर भुगतान किया जाता है। काम के आकलन की जिम्मेदारी स्वतंत्र एजेंसी की है। एजेंसी से रिपोर्ट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।  ऐरिफ कंपनी के महाप्रबंधक अमित मलिक का कहना है कि कंपनी ने 18 से 20 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया है। लेकिन भुगतान न होने की वजह से कंपनी काम जारी रखने की स्थिति में नहीं होगी।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago