लापरवाही से सिकुड़ गई खज्जियार झील, अस्तित्व को बचाने आगे आया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

हिमाचल के चंबा जिले में स्थित खज्जियार झील के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। झील में फैल रही गंदगी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रिपोर्ट तैयार की है। इसे प्रदूषण बोर्ड सचिव शिमला को भेज दिया गया है। वन्य प्राणी विभाग को इस रिपोर्ट के आधार नोटिस जारी किया जा सकता है। झील का पानी दिन प्रतिदिन गंदा हो रहा है। प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट में उन सभी तथ्यों को शामिल किया गया है। जिसकी वजह से झील का पानी गंदा हो रहा है। झील मैदान के चारों तरफ मवेशी घास खाते रहते हैं। मवेशियों का गोबर और मूत्र बारिश के पानी के साथ झील में घुल रहा है। जंगल से पेड़ों की पत्तियां भी बारिश के पानी के पास झील में जमा हो रही हैं। इससे झील का दायरा सिकुड़ रहा है। झील के अस्तित्व को बचाने के लिए वन्य प्राणी विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

कुछ दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने खज्जियार झील का मुआयना किया। इस दौरान टीम ने झील में फैल रही गंदगी और गाद के कारणों की छानबीन की गई। बोर्ड ने एक रिपोर्ट बनाई है।  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खज्जियार झील में बढ़ रही गाद को लेकर एक रिपोर्ट बनाकर बोर्ड सचिव को भेजी गई है। इसके अलावा वन्य प्राणी विभाग को भी इस में बारे सचेत किया गया है। 

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago