कंपनियों से PM Modi ने की अपील, नौकरी से किसी कर्मचारी को ना निकालें.

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2615

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि को तीन मई, 2020 तक बढ़ाने का मंगलवार को ऐलान किया। उन्होंने इस दौरान कंपनियों से कर्मचारियों की नौकरी से नहीं निकालने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में लोगों से सात चीजों पर ध्यान देने की बात कही। इसी कड़ी में उन्होंने कहा, ”अपने व्यवसाय एवं उद्योग में अपने साथ काम कर रहे लोगों के प्रति संवेदना रखें और किसी को नौकरी से ना निकालें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकार 20 अप्रैल के बाद ऐसे इलाकों में लॉकडाउन से कुछ रियायत दे सकती है, जहां वायरस के प्रसार की आशंका कम है। उन्होंने कहा कि ये अनुमति सशर्त होगी। बाहर निकलने के नियम बहुत सख्त होंगे। लॉकडाउन के नियम अगर टूटते हैं और कोरोना का पैर अगर उस इलाके में पड़ता है तो सारी अनुमति वापस ले ली जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुधवार को इस बारे में सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के ऐसे तबके को ध्यान में रखते हुए यह सीमित छूट दी जा सकती है, जो रोज कमाते-खाते हैं। उन्होंने कहा, ”20 अप्रैल से चिह्नित क्षेत्रों में इस सीमित छूट का प्रावधान हमारे गरीब भाई-बहनों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं।” 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की दिक्कतों को कम करना उनकी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई गाइडलाइंस बनाते समय भी ऐसे लोगों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों, नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मान देने की भी अपील की।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago