Kinnaur News : उपायुक्त किन्नौर ने किया तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा द्वारा आज जिला के पूह विकास खंड में 10 से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले एवम त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और जनजातीय जिला किन्नौर तो अपनी समृद्ध संस्कृति, वेश-भूषा, खान-पान व पहरावे के लिए पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाए हुए है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम हमारी समृद्ध संस्कृति का पालन करते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संजोए रखने में अपनी भूमिका अदा करें।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों की समृद्ध संस्कृति व सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एव संवर्धन के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं तथा मेले एवम त्यौहारों के आयोजन में पूर्ण योगदान प्रदान किया जा रहा है।https://tatkalsamachar.com/shimla-news-governor-planted-cedar-sapling-in-the-glen/ उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में मेले एवम त्यौहार का महत्व इसलिए भी विशेष स्थान रखता है क्योंकि यहां की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अपसी मिलन, भाईचारे व सदभाव को मेलों एवम त्यौहारों के माध्यम से कायम रखा जा सके। 

उपायुक्त ने बताया कि इस तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों व खेल-कूद प्रतियोगताओं के आयोजन के साथ-साथ महिलाओं के लिए रस्सा-कस्सी तथा वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM&t=2s

इस अवसर पर किन्नौर के कलाकारों द्वारा किन्नौरी संस्कृति पेश कर सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा गया। इससे पूर्व उपायुक्त का मेला स्थल पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, उपायुक्त को धर्म पत्नी शिवानी शर्मा व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

16 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

17 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

17 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

18 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago