अमेरिकी ठिकानों पर फिर हो सकते हैं हमले, पेंटागन ने किया सावधान

वाशिंगटन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित कातेब हिÓबुल्लाह संगठन आने वाले दिनों में कुछ और अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर सकता है। इसी संगठन पर मंगलवार को बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले का आरोप है।रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि कई महीनों से संगठन का आक्रामक रुख नजर आ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर सकता है। एस्पर ने कहा कि हम आत्मरक्षा के लिए अभ्यास कर रहे हैं। हम उन सभी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं जो हमारे साथ गलत व्यवहार करेंगे। रक्षा मंत्री एस्पर ने कहा कि हमें जो संकेत मिले हैं उनके अनुसार ईरान समर्थित संगठन अमेरिकी ठिकानों पर नए हमलों की तैयारी कर रहे हैं। हमले के अनुसार ही अमेरिका उसका जवाब देगा। अगर हमें खतरे के पूर्वाभास हो गया तो हम पहले हमला कर अमेरिका को होने वाले नुकसान को बचा भी सकते हैं। अमेरिकी ने शुक्रवार को बगदाद एयरपोर्ट पर एक एयरस्ट्राइक की जिसमें ईरान समर्थित कुर्द बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई।

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

1 hour ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

1 hour ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

2 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago