शिमला :- राजभवन में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा और राष्ट्रीय रेड क्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, अन्य सदस्य और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी तथा हि.प्र. रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, को रेड क्रॉस का झंडा लगाया। इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम बी ह्यूमन काइंड है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने भी रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए अपना अंशदान दिया।राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आंदोलन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रोगग्रस्त, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसी मानवीय गतिविधियों को बढ़ावा देने व संसाधन जुटाने के लिए रेड क्रॉस के प्रति उदारता से दान करें, जो भविष्य में बहुमूल्य जीवन की रक्षा करने में सहायक होगा।

राज्यपाल ने राज्य में रेड क्रॉस आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हिमाचल प्रदेश के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। विश्व रेड क्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को सर हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने मानव जीवन की रक्षा और मानव पीड़ा को कम करने के लिए वर्ष 1863 में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की स्थापना और रेड क्रिसेंट आंदोलन की शुरूआत की थी।

इस अवसर पर पोर्टमोर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस के संबंध में एक जागरूकता रैली भी निकाली।

राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य एवं रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग तथा राजभवन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके उपरांत, हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा और राष्ट्रीय रेड क्रॉस प्रबंध समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर ने विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन, शिमला में सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

21 hours ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

2 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

7 days ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 weeks ago