Categories: Blog

साप्ताहिक राशिफल (05 अक्टुबर से 11 अक्टुबर) 2020

ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ, अनिष्ट ग्रह निवारण, कुण्डली मिलान, रत्न विचार, वास्तुदोष, पितृदोष, देव दोष, उपरी बाधा, पूर्वजन्म, शोडष संस्कार, सन्तान बाधा निवारण, रूद्री पाठ, पितृ दोष, चण्डी पाठ, दश महाविद्या पाठ
98171-55768, 89880-80081

1 मेष राशि:- चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, ला, आ।

मेष राशि के जातको के लिए सप्ताह की शुरूवात परेशानियों से होगी। गृह क्लेश धन राशी, उपरी बाधा रहेगी। मन में अस्थिरता रहेगी। सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार आयेगा। नये अवसर प्राप्त होगें। धन ऐश्वर्य वाहनदि सुख होगा। स्त्री सुख होगा। सप्ताह के अन्त में भागदौड़ बनी रहेगी। फिजूल खर्च होगा। कार्य में विध्न बाधाओं के बाद धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। पति-पत्नी के मध्य वैमनस्य रहेगा।

उपाय:- हनुमान जी को तेल सिन्दुर चढ़ाएं।

2 वृष राशि:- इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

यह सप्ताह शुरू में शुभ रहेगा। धन लाभ होगा, परिश्रम के चलते कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बिगड़े कार्य बनेगें। भूमि मकान से सम्बन्धी योग बनेगें। सप्ताह के मध्य में मानसिक चिन्ता रहेगी। मन में असंतोष रहेगा। अव्यय होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। सप्ताह के अन्त में स्थिति में सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मकान भूमि में निवेष करने से प्रसन्नता होगी। नौकरी और कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन परिश्रम करने का है। पति-पत्नी में विवाद की सम्भावना बनी रहेगी और स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी।

उपाय:- कुल देवी का पूजन करें।

3 मिथुन राशि:- का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह।

इस सप्ताह आपके लिए शुरू में परेशानियों को लेकर आयेगा। स्वास्थय के प्रति सचेत रहे। स्वास्थय को लेकर व्यय हो सकता है। विष बाधा रहेगी। बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में बड़ो का सहारा मिलेगा। जिससे स्थिति में सुधार होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। कुछ धन लाभ होगा। व्यापार और कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। यात्रा भी सुखद होगी। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अन्त में धन हानि नेत्र विकार होगा। माता पिता से तनाव रहेगा और स्वास्थय के प्रति चिन्ता रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि नशे से दुर रहें। योग और आध्यात्म का सहारा लें। जिससे मन में स्थिरता रहेगी। वैवाहिकों के लिए समय शुभ रहेगा। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ रहेगा।

उपाय:- गणपति भगवान को 21 लड्डूओं का भोग लगाएं।

4 कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो।

यह सप्ताह आपके लिए प्रसन्नता की लहर लाऐगा। धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिजनों का संयोग प्राप्त होगा। सप्ताह में मध्य में रोग तथा हानि की संभावना रहेगी। लेकिन सप्ताह के अंत में प्रिय बन्धुओं के मिलान होने से कार्य व्यव्साय में उन्नति होगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी। उदर रोग तथा शरीर में थकान रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय चिन्ताजनक रहेगा। वैवाहिकों के लिए समय तनावपूर्ण रहेगा।

उपाय:- पक्षियों के लिए दाना डालें।

5 सिंह राशि:- म, मी, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे।

यह सप्ताह आपकेे लिए शुरू में आशा की किरण लेकर आयेगा। माता-पिता के स्वास्थय में सुधार होगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। चिन्ताओं से मुक्ति का रास्ता निकलेगे। धन लाभ होगा। नई योजनाए बनेगी। कार्य और व्यवसाय में उन्नति होगी। सप्ताह के अन्त में व्यर्थ व्यय होने की सम्भावना होगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगी। वैवाहिकों के लिए समय शुभ रहेगी। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।

उपाय:- लाल वस्त्र दान करें।

6 कन्या राशि:- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।

यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। सप्ताह के शुरू में समय तनावपूर्ण रहेगा। शरीर में थकावट रहेगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में कार्य में सिद्धि शारिरिक सुख प्राप्त होगा। परिवार जनो का सहयोग प्राप्त होगा। मात-पिता और गुरूजनों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। सप्ताह के अन्त में सारे बिगड़े काम बनेगें और ईष्ट कृपा रहेगी। लेकिन पत्नी से विवाद हो सकता है। सिर छाती में पीड़ा रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए कुछ नया सिखने को मिलेगा। वैवाहिको के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं।

7 तुला राशि:- र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में चिन्ताजनक रहेगा। मानसिक चिन्ता रहेगी। परिवार में किसी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। शारिरिक कष्ट रहेगा। आंखों और पैरों में दर्द रहेगा। सप्ताह के मध्यम में धन हानि होगी वाणी पर नियन्त्रण रखें। भाई बन्धुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन सप्ताह के अन्त में स्थिति में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी स्वास्थय लाभ होगा। व्यापार क्षेत्र में विस्तार होगा। मकान भूमि से सम्बन्धित लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिकों के लिए समय एक दूसरे की भावनाओं को समझने वाला होगा।

उपाय:- सफेद वस्त्र और चावल दान करें।

8 वुश्चिक राशि:- तो, न, नि, नु, ने, यो, या, यि, यु।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में सामान्य रहेगा। दौड़भाग अधिक रहेगी। परिवार का सहयोग रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में परेशानियों का सामना करना पडे़गा। मानसिक चिन्ता रहेगी। पत्नी से विवाद रह सकता है तथा पत्नी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। सप्ताह के अन्त में भी अपयश धन हानि शारिरिक कष्ट रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। राज्य पक्ष तथा रोग भय रहेगा। उपरी बाधा तथा विष बाधा का भय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिकों के लिए चुनौति पूर्ण रहेगा। एक दुसरे का साथ देने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।

9 धनु राशी:- यो, या, भा, भि, भ, ध, फा, ढ़, भे।

सप्ताह की शुरूवात में नई उर्जा का संचार होगा। स्वास्थय लाभ होगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा। सप्ताह के मध्यम में स्त्री सुख धन लाभ तथा शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी। नई योजनाए बनेगी। लेकिन सप्ताह के अन्त में वृथा व्यय होगी। माता-पिता से तनाव रहेगा। लेकिन सन्तान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटना से बचे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का सेवन न करें। विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय लाभदायक रहेगा।

उपाय:- विष्णु भगवान का पूजन करें।

10 मकर राशि:- भो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, ग, गि।

इस सप्ताह आपको सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। सन्तान के स्वास्थय और कार्य क्षेत्र से चिन्ता भी रहेगी। सप्ताह के मध्य में सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थय लाभ होगा। बिगड़े कार्य बनेगे। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। भाई-बन्धुओं का पुर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जिससे भाग्य में वृद्धि होगी। सप्ताह के अन्त में भी व्यवसाय में धन लाभ होगा। पदोन्नति होगी। यात्रा से लाभ होगा। समस्याओं का समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए समय चिन्ता पूर्ण रहेगा। बड़ो और गुरूजनों का सहयोग ले। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ है। वाद-विवाद से बचे।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

11 कुम्भ राशि:- गु, गे, गो, स, सि, सु, से, सो, द।

इस सप्ताह आपको कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक चिन्ता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुख में कमी होगी। चोट का भय रहेगा। लेकिन सन्तान का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अन्त में स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थय में लाभ होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। आशाओं में सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र तथा व्यापार के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। अड़चने दूर होगी। वैवाहिक जातकों के लिए स्त्री से विरोध एवं गुप्त चिन्ता रहेगी।

उपाय:- गरीबों को कम्बल दान करें।

12 मीन राशि:- दि, दु, थ, झ, ´, दे, दो, च, चि।

यह सप्ताह शुरू में आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ तथा पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। लाटरी शेयरों से अचानक धन लाभ के चान्स बनेगें। आय व मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य भाग में धन हानि और मन में अशान्ति रहेगी। पत्नी से तनाव रहेगा। आप्रेशन का डर रहेगा। सिर और पेट में दर्द रहेगा। सप्ताह के अन्त में सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। पत्नी से विवाद रहेगा। अधिक क्रोध चिन्ता का कारण बनेगा। लेकिन व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- केले का पूजन व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Recent Posts

Hamirpur News: मुख्यमंत्री की योजनाओं से शिक्षा में आया बहुत बड़ा सुधार : सुनील शर्मा बिट्टू

नशे के विरुद्ध जंग में सभी से मांगा सहयोग, छात्राओं से की स्वयं को सशक्त…

2 weeks ago

Shimla News: राज भवन के सामने प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का पुतला जलवाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: जयराम ठाकुर

सत्ता में आते ही कांग्रेसनीत सुख की सरकार ने राज भवन को लगातार बनाया निशाना…

2 weeks ago

Auckland House School: Girls Conducts Second Phase of Cervical Cancer Vaccination Drive at IGMC Shimla

Reinforcing its commitment towards promoting preventive healthcare and women’s health awareness, Auckland House School for…

1 month ago

Shimla News: Fun Under Sun: AHSB Hosts Spectacular Annual Carnival

 Auckland House School for Boys was buzzed with joy and laughter as the students celebrated…

1 month ago

Hamirpur News :- हमीरपुर के वार्ड 5, 6, 7, अणु कलां और घनाल कलां में 27 को बंद रहेगी बिजली

। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 27 सितंबर को लोकल फीडर और मट्टनसिद्ध फीडर के इंटरलिंकिंग…

2 months ago