साप्ताहिक राशिफल: (21 से 27 सितम्बर) 2020

0
3


1 मेष:- चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, आ।
यह सप्ताह आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। क्रोध से बचें। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन की हानि तथा कार्य में बाधाएं उत्पन्न होंगी। अपयश रहेगा। लेकिन सप्ताह के अन्त मंे कार्य सिद्धि, सुख व धन-लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम सम्बन्धों में मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों को चाहिए कि वे एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के अन्त में जटिल समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।


2 वृष:- इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।
यह सप्ताह आपका सामान्य रहेगा। परेशानियां दूर हो सकती हैं। शत्रुपक्ष कमजोर होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रह सकती है। पारिवारिक क्लेश से बचें नही ंतो दिमागी परेशानी रहेगी। आध्यात्मिक और योग का सहारा लें। विद्यार्थियों के लिए समय शुंभ रहेगा। नकारात्मक सोच से बचें। प्रेमी जातकों के लिए मिला-जुला फल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद रह सकता है। वैवाहिक जातकों को अपने जीवन -साथी का ध्यान रखना होगा।
उपाय:- दुर्गा पूजन करें।


3 मिथुन राशी:- का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह।
इस सप्ताह चन्द्रमा आपके शुरू में प´चम भाव में रहेंगे। सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। उदर विकार रहेगा तथा घन हानि हो सकती है। अपनी सन्तान को सही मार्ग दर्शन की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्यम में मानसिक तथा शारिरिक स्थिति में सुधार आयेगा। परेशानियाँ दूर होगी। बिमारी से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। आप दूसरों की भी मदद करेंगे। अगले भाव में पति-पत्नी को लेकर समय शुभ रहेगा। करोबार में उन्नति होगी। सप्ताह के अन्त में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। प्रेमी जातको को चाहिए की वो अपने साथी को वक्त दें। वैवाहिक जातको को समय शुभ है। पर किसी प्राकर की जल्दबाजी न करें।
उपाय:- अपनों से बड़ो का आशीर्वाद लें। बुजुर्गों की सलाह लें। गणपति पूजन शुभ रहेगा।


4 कर्क राशी:- हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो।
इस सप्ताह आपको परिवार से सुख प्राप्त होगा। लेकिन माता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। व्यर्थ धन खर्च होगा और भागदौड़ रहेगी। सन्तान से भी मतभेद रहेगा। सप्ताह के मध्यम भाग में धन लाभ शत्रु पर विजय और नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। गुरूजनों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का दिशा-निर्देश शुभ रहेगा जिससे समस्याओं का समाधान होगा। प्रेमी जातको को समय हर्ष पूर्ण रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय किसी मनोरंजन से कम नही रहेगा।
उपाय:- सोमवार को चावल दान करें। 2

5 सिंह राशी:- म, मी, मु, मे, मो, टां, टि, टू, टे।
सप्ताह की शुरूवात नये जोश के साथ होगी। नौकरी व व्यवसाय में शुभ संकेत मिलेगें। जिससे प्रसननता रहेगी। सप्ताह के अगले चरण में परिवार में कुछ तनाव रहेगा। माता का स्वास्थय बिगड़ सकता है। मानसिक चिन्ता बनी रहेगी। सप्ताह के अन्त में शत्रु पक्ष कमजोर होगा। नई ऊर्जा से परिवार में सुख शान्ति के आसार बनेगें। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। आत्म विश्वास बड़ेगा। अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है। प्रेमी जातको को प्रेम सम्बन्धों में सुधार होगा। वाद-विवाछ की सम्भावना हो सकती है।
उपाय:- सूर्य भगवान की उपासना करें।


6 कन्या राशी:- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।
इस सप्ताह आपके मन में अस्थिरता बनी रहेगी। मन में असंतोष रहेगा। व्यय होने की संम्भावना रहेगी। वाणी पर नियन्त्रण रखें। सप्ताह के मध्य में व्यापार में उन्नति होगी। पराक्रम बना रहेगा। रूके काम बनेगें। सप्ताह के मध्यम भाग में खर्च होने की सम्भावना रहेगी। अधिक खर्च मानसिक शान्ति को भंग कर सकता है। स्वास्थय को लेकर परिवार में चिन्ता रहेगी। सप्ताह के अन्त में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेगें। आपको बड़ो से मदद मिल सकती है। परिवार में बदलाव आयेगा। अच्छे संकेत प्राप्त होगें। पराक्रम में वुद्धि होगी। सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेमी जातकों को चाहिए कि छोटी-2 गलतियों को अनदेखा करें। वैवाहिक जातकों के लिए एक-दुसरो के भावों को समझने की सलाह दी जाती है, नही तो मन-मुटाव रहेगा। जो तनाव का कारण बन सकता है।
उपाय:- कुल देवी का पुजन करें।


7 तुला राशी:- र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते।
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के शुरू में शारिरिक रूप से नई ऊर्जा का संचार होगा। भाग्य में वृद्धि होगी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्यम में अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें। क्रुर वाणी के कारण नुकसान हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से सावधान रहें। सप्ताह के अन्त में परिवार में अच्छे परिणाम प्राप्त होगें। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन मानसिक परेशानी से परिवार में क्लेश हो सकता है। परिवार जनों का स्वास्थय बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थय का भी ध्यान रखें। प्रेमी जातकों को चाहिए कि वो प्रेम के साथ वक्त भी दें और भावनाओं को भी समझें। वेवाहिक जातकों के लिए समय शुभ है। नई योजनाएँ भी बन सकती है।
उपाय:- पीली वस्तुओं को दान करें।


8 वुश्चिक राशी:- तो, न, नि, नु, ने, यो, या, यि, यु।
इस सप्ताह की शुरूवात सामान्य रहेगी। दुर्घटना से बचें। धन हानि हो सकती है। स्वास्थय का ध्यान रखें तथा लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय होने की सम्भावना है। सप्ताह के मध्य में छोटी-2 बातों को दिल पर न लें। स्वास्थय में सुधार रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी कार्य को करने में खुद पर ही विश्वास रखें। सप्ताह के अन्त में पराक्रम में वृद्धि होगी। नये कार्य से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक संकट में सुधार होगा। जीवन 3

साथी का स्वास्थय भी बिगड़ सकता है। टकराव की सम्भावना रहेगी। गलत फहमी का शिकार होने से बचे। प्रेमी जातकों का समय मनोरंजन पूर्ण रहेगा। वैवाहिक जातको को चाहिए कि वो एक-दूसरे की मदद करें।
उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।
9 धनु राशी:- य, यो, भा, भि, भ, ध, भा, ढ़, भे।
धनु राशी के जातकों के लिए यी सप्ताह प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। धन लाभ होगा। परिवारिक सुख रहेगा। चिन्ता दूर होगी। सप्ताह के मध्यम में यात्रा का योग बनेगा। आपका प्रभाव सर्वत्र रहेगा। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। र्काय क्षेत्र में लाभ होगा। बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अन्त में आपके शत्रु कमजोर होगें। शत्रु पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थय का ध्यान रखें। प्रेमी जातकों का समय ठीक रहेगा। वैवाहिक जातकों को अपने जीवन साथी से खुल कर बात करनी चाहिए।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करें।


10 मकर राशी:- थो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, ग।
इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा और धन लाभ होगा। स्वास्थय में सुधार होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। रूकी हुई योजनाओं से धन लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में भी नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे आप स्वंय को मज़बुत समझेंगे। मानसिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। व्यापारियों को भी लाभ होगा। नए कार्य बनेंगे जो आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्रेमी जातकों को चाहिए कि शांति से बातचीत करें। क्रोधपूर्ण वाणी का प्रयोग न करें। वैवाहिक जातकों का समय शुभ रहेगा तथा एक दुसरे का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय:- शनि मंदिर में तेल चढ़ाए।

11 कुम्भ राशी:- गु, गे, गो, स, सि, सु, से, सो, द।
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी और ईष्ट कृपा प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख रहेगा। नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे आप स्वंय में नई उमंग महसूस करेंगे। आपके साथ रहने वाले आपसे प्रसन्न होंगे। आपको लाभ प्राप्त होगा। बड़ो का दिशा निर्देश प्राप्त होगा जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी। सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी के योग है। स्वास्थय संबंधी चिंता रहेगी। मानसिक परेशानी रहेगी। माता और पिता के स्वास्थय को लेकर चिंता रह सकती है। पिता से विवाद से बचें। परिवार में भी तनाव रह सकता है। प्रेमी जातकों को समय निकालना मुशिकल हो सकता है जो वाद विवाद का कारण बन सकता है। वैवहिक जातकों का समय शुभ रहेगा।
उपाय:- ऊँ नमः शिवाय का जाप करें।


12 मीन राशी:- दि, दु, थ, झ, ´, दे, दो, च, चि।

इस सप्ताह आपको बड़ो और गुरूजनों के सानिध्य की आवश्यकता रहेगी ताकि वो आपके मन में नकारात्मक सोच न आने दें। कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। भय उत्पन्न होगा। विद्यर्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको आध्यात्मिक सुख प्राप्त होगा। दान पुण्य की सोच उत्पन्न होगी। पारिवारिक दृष्टि से समय ठीक नही है। परिवारजनों के स्वास्थय से लेकर चिंता रह सकती है। अपने स्वास्थय के प्रति भी सचेत रहें। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ होगा। निवेश भी कर सकते है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रेमी जातकों को सलाह दी जाती है कि वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जातक अपनी समस्याओं का समाधान स्वंय करें।
उपाय:- पीपल का पुजन करें, दुध और तिल चढ़ाएं।

पं. विरेन्द्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य
Share this News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here