जरूरतमंदों को वीरवार को वितरित किए जाएंगे गर्म वस्त्र और कम्बल – झुम्पा जम्वाल

बिलासपुर 15 दिसम्बर:- रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा, झुम्पा जम्वाल की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शाखा के विभिन्न कार्यों से जुड़े हुए वालंटियर्स तथा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कल्याण शाखा की अध्यक्ष श्रीमती जम्वाल ने बताया कि जिला में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जिला में चार स्थानों पर वार्म क्लोथ बैंक और बुक्स बैंक राजकीय माध्यमिक स्कूल लखनपुर, कमेटी हाॅल बिलासपुर, सब-तहसील भराड़ी और उप मंडल कार्यालय घुमारवीं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और इन्हें और उपयोगी बनाने के लिए वालंटियर्स से सुझाव भी मांगे गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि विभिन्न कुलेक्शन सैंटर में जमा किये गये गर्म कपड़ों और कम्बलों को वीरवार (17 दिसम्बर) को वालंटियर्स के माध्यम से विभिन्न स्थानों में रह रहे जरुरतमंदों में वितरित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिए गए कि लुहणू में रह रहे प्रवासियों के बच्चों को वालंटियर्स के माध्यम से सप्ताह में दो दिन अध्यापन का कार्य भी किया जायेगा।
 उन्होंने आमजन से आग्रह भी किया की विभिन्न कुलेक्शन सैंटर में अधिक से अधिक पुस्तकों का दान करें जिससे समुदाय स्तर पर पुस्कालय बनाने में सहयोग मिल सके। उन्होंने महिला और बाल कल्याण विभाग से अधिकारी से अनुरोध किया कि व्यस्क युवतियों को जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम को शुरू करने के लिए शीघ्र प्रयास करें।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूनम गौतम, सचिव अमित कुमार, सदस्य सुशील पुंडीर और नीलम टाडू, अनीश ठाकुर, अभिषेक सोनी और नवीन सोनी तथा वालंटियर्स में लखनपुर से तमन्ना, पारस, शिवांश, आई० टी० आई० से मुस्कान, डियारा सेक्टर से निजबा, मेन मार्किट से अंजलि शर्मा, दीपिका, खैरियां से गुलनाज और ऋषिकेश से आशा मौजूद रहे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago