Voted From Home: *दो दिन में साढ़े 1400 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान*

ऊना जिले में बीते दो दिन में साढ़े 1400 से अधिक वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में 21 मई से आरंभ हुई होम वोटिंग प्रक्रिया में मोबाइल पोलिंग टीमों ने  2 दिन में कुल 1471 वोटरों से मतदान कराया है। इस मुहिम में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1022 और 449 दिव्यांग वोटरों ने अब तक मतदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विशेष टीमें मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करा रही हैं। https://tatkalsamachar.com/bhutto-sold-legislature/ बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 21 से 29 मई तक किया जाएगा।

*कहां कितना मतदान*

जतिन लाल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग वोटरों के घर से मतदान की मुहिम के तहत अब तक चिंतपूर्णी में विधानसभा क्षेत्र में 182,ऊना में 221, कुटलैहड़ में 382, हरोली में 338 और गगरेट में 348 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। https://www.youtube.com/watch?v=KX-DdtHphNA घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिले में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं । प्रत्येक मोबाइल टीम में 4 चुनाव कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 1 मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

बता दें, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago