राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रैश ड्राइविंग एवं खतरनाक ढंग से आगे निकलने पर किया जागरूक

बिलासपुर 2 फरवरी- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा जिला धौलराचैक,नौणीचैक में क्षे़त्रीय परिवहन कार्यालय की टीम और यातायात पुलिस की टीम द्वारा रैश ड्राइविंग, खतरनाक ढंग से आगे निकलना एवं नशा करके वाहन चलाने वाले चालकों को विशेष रूप से जागरूक किया।  
    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योग राज धीमान ने वाहन चालकों को सही तरीके से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की तथा कहा  कि सड़क पर सुरक्षित होकर चले, सड़क पर चलते समय बिना सावधानी के अपनी लेन न बदलें, वाहन में ओवरलोडिंग न करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों के पालन करने से स्वयं की और अपने परिवार तथा समाज की सुरक्षा में योगदान कर सकते है तथा दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकता है।
      उन्होंने कहा कि नशा करके कभी भी  वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहे भार-क्षमता से ज्यादा वाहन में अधिक भार न उठायें, वाहन का बीमा, पासिंग समय पर करवाएं,  कार चलाते समय शीट बैल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय  मोबाइल का प्रयोग न करें एवं समय-समय पर अपने वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाते रहे।
      उन्होंने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सन्देश को जन-जन तक पहुचाने के लिए वाहन स्वामियों से अपील की। इस मौके पर सभी वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार सामाग्री भी वितरित की गई।
       एआरटीओ विद्या देवी ने भी सड़क सुरक्षा नियमों के बारे  विस्तृत रूप से  जानकारी दी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago