Shimla News: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने 29.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीए स्टोर का लोकार्पण किया जिसकी क्षमता 700 मीट्रिक टन से बढ़कर अब 2031 मीट्रिक टन हो गई है। इसके सीए स्टोर से क्षेत्र के सेब बागवानों को बहुत लाभ मिलेगा। यह सीए स्टोर अल्ट्रा मॉर्डन ग्रेडिंग की सुविधा से भी लैस है, जिसकी क्षमता 5 मीट्रिक टन प्रति घंटा है। इस स्टोर में 20.93 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने 2.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, 3.92 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित चुंजर-कटलाह, शलान, मेलठी-कुपरी जल आपूर्ति योजना तथा 5.03 करोड़ रुपये की लागत से रोहड़ू ग्रामीण क्षेत्र के लिए  पेयजल योजना का लोकार्पण भी किया जिससे क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।


उन्होंने क्षेत्र के लिए 51.74 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जिनमें पोढर-मनदियोड़ी-करासा सड़क, सीमा रंतारी सड़क, समोली-पारसा सड़क, रोहड़ू-अरहल-बशला सड़क और मेहांडली गनासीधार सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। उन्होंने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से सीमा कॉलेज रोहड़ू में बनने वाले छात्रावास का नींव पत्थर भी रखा।


मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सीमा कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष से सीमा कॉलेज में बीएड का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने छात्रावास के निर्माण को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि कॉलेज में बहुउद्देशीय भवन भी बनाया जाएगा।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षा स्तर निरंतर नीचे गिरा। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावी लाभ के लिए बिना बजट प्रावधान के 900 शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान खोल दिए। राज्य सरकार जनहित में कड़े निर्णय ले रही है जिसके आने वाले समय में धरातल पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। राज्य सरकार भविष्य की चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए प्रयासरत है।
श्री सुक्खू ने अपने विद्यार्थी जीवन के दिनों को याद करते हुए कहा कि आज मुझे यहां अपने कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं। संजौली कॉलेज में शिक्षा हासिल करने के दौरान रोहड़ू से मेरे बहुत से सहपाठी रहे। उस समय में मेरे माता-पिता सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए प्रेरित करते थे लेकिन मैंने राजनीतिक क्षेत्र को चुना।
मुख्यमंत्री ने कहा, राजनीति की राह कांटों भरी होती है और वह हमेशा राजनीति के क्षेत्र में संघर्ष करके आगे बढ़े हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही जीवन में सफलता प्राप्त होगी तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के लगभग 15 हजार पद स्वीकृत किए हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने न तो भर्तियां कीं और न ही पदोन्नतियां प्रदान कीं। वर्तमान सरकार ने शिक्षा विभाग में नई भर्तियों के साथ-साथ पदोन्नति भी प्रदान की है। रोहित ठाकुर ने कहा कि रोहड़ू बागवानी बाहुल्य क्षेत्र है और सेब बागवानों के लिए उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान रिकॉर्ड समय में सड़कें बहाल कर बागवानों की फसलों को मंडियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया। बागवानी के लिए 1134 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी कांग्रेस सरकारों की ही देन है।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, एचपीएमसी के एमडी सुदेश मोख्टा, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago