Vikramaditya Singh : आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ – विक्रमादित्य सिंह

आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ – विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पांवटा और नाहन क्षेत्र में प्रभावित लोगों से भेंट की

लोक निर्माण, युवा सेवायें एव खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मंगलवार को नाहन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करने के उपरांत पांवटा साहिब के राजबन, नारीवाला, मालगी, सिरमौरी ताल तथा कच्चीढांग में भारी बरसात तथा बादल फटने के कारण हुये जान-माल के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाये गये राहत तथा बचाव सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा भी की।


विक्रमादित्य सिंह ने पावंटा स्थित विश्राम गृह में आपदा से पीड़ित परिवारों से भेंट की और जन समस्यायें भी सुनी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपनी समस्यायों से अवगत करवाया। https://www.tatkalsamachar.com/independence-day-cm-shimla/विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को जन समस्यायें विशेषकर भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।


विक्रमादित्य सिंह ने सिरमौरी ताल मंे बादल फटने से अकाल मृत्यु का शिकार बने विनोद के परिवार के पांच सदस्यों की अकस्मात मृत्यु पर शोक प्रकट किया। उन्होंने नारीवाला में विनोद व उनके बड़े भाई कमल से भेंट कर इस त्रासदीपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्रासदी की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है।


लोक निर्माण मंत्री ने बादल फटने वाले स्थल मालगी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मालगी की एक मात्र सड़क को शीघ्र ठीक करने का भरोसा स्थानीय लोगों को दिया। उन्होंने सिरमौरी ताल में आपदाग्रस्त परिवारों से भेंट की और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। राजबन से सिरमौरी ताल के बीच प्रभावित परिवारों ने लोक निर्माण मंत्री से मिलकर उन्हें आपदा से प्रभावित होने की आप बीती सुनाई। गिरि बस्ती के प्रतिनिधिमंडल ने भी लोक निर्माण मंत्री से भेंट कर सड़क की मांग रखी।


लोक निर्माण मंत्री ने राजबन सीमेंट फैक्टरी परिसर में सिरमौरी ताल के प्रभावित परिवारों के लिए स्थापित राहत शिविर में जाकर पीड़ितों से भी भेंट की। जिला प्रशासन द्वारा यहां पर सिरमौरी ताल क्षेत्र के 17 प्रभावित परिवारों के करीब लगभग 220 लोगों को आवास और भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। https://youtu.be/XPEe-YEmNc8 प्रभावित परिवारों को क्षेत्र के लोगों द्वारा भी सहयोग और मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।
पांवटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी, रेणुका के विधायक विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पावंटा के पूर्व विधायक किरणेश जंग, निदेशक जोगिन्द्र बैंक असगर अली, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति नसीमा बेगम, एसडीएम पांवटा गंुजीत चीमा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली व अन्य विभाग के अधिकारी एवम् गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago