महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव ने कई अहम खुलासे किए हैं. लेडी सिंघम ने बताया कि सुबह 7.15 बजे के करीब उनकी टीम राउंड पर थी तभी उन्हें जानकारी मिली कि एक फूलवाले ने विकास दुबे जैसे संदिग्ध को देखा है. फूलवाले ने ही हमारी टीम को कॉल किया था. फिर मैंने अपनी टीम से कहा कि जब तक हम कन्फर्म नहीं हो जाते तब तक उसको पकड़ना नहीं है. विकास दुबे बाहर घूम रहा था और कुछ भी कर सकता था. फिर हमारी टीम उसके पीछे लग गई. उसने 250 रुपये का टिकट लिया और शंख द्वार से एंट्री की, तब तक हमारी टीम ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया था.
फिर मैंने अपने सिक्युरिटी गार्ड से फोटो भेजने के लिए कहा, जो फोटो मेरे पास आई, उसमें उसका हुलिया बदला हुआ था. उसने बाल छोटे करा रखे थे, चश्मा और मास्क लगा रखा था और वो दुबला लग रहा था. हुलिया देखकर उसकी पहचान कर पाना मुश्किल लग रहा था. मैंने अपनी टीम को वॉच करने को कहा. जितनी देर में उसने दर्शन किए, उतनी देर में मैंने गूगल कर उसकी तस्वीर खंगाल ली. गूगल सर्च में वांटेड फोटो में उसके सिर पर चोट का निशान था. मेरे गार्ड ने जो फोटो भेजा था, उसे फिर मैंने जूम करके देखा तो उसके माथे पर चोट के निशान थे. इसके बाद मैं कन्फर्म हो गई कि ये विकास दुबे है, लेकिन मैंने ये बात अपनी टीम से शेयर नहीं की, ताकि कोई पैनिक ना हो.रुबी यादव ने बताया कि उसने मंदिर में ही कबूल लिया था कि वो विकास दुबे है. इस दौरान उसने हमारे एक गार्ड से हाथपाई भी की. उसने एक गार्ड का नेम प्लेट निकाल लिया और उसकी घड़ी तोड़ दी, उसके अंदर कोई डर नहीं था. हालांकि थोड़ी देर में एसपी और एरिया की पुलिस मौक पर आ गई और उसे हिरासत में ले लिया.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…