धर्मशाला : गरोटा में बना आदर्श कोविड टीकाकरण केंद्र , व्यापार मंडल तथा वालंटियर्स क्लब ने उपलब्ध करवाईं सुविधाएं

नगरोटा बगबां में एमएसएन होस्टल में स्थापित वैक्सीन सेंटर प्रदेशभर का सबसे आदर्श केंद्र बन गया है। यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का हर शख्स कायल हो गया है। इस कोविड टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए व्यापार मंडल और वालंटियर्स क्लब के सदस्यों ने अपना सकारात्मक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ  पाठशाला नगरोटा बगवां के एम.एस. एन. होस्टल में स्थापित वैक्सीन सेन्टर में स्थानीय वालयंटिर्स क्लब और व्यापार मण्डल द्वारा लोगों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। क्लब द्वारा इस के लिए बाकायदा वालंटियर्स की तैनाती की गई है ताकि सेन्टर पर पहुचने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो क्लब द्वारा यहां पूछताछ कक्ष, पीने के लिये स्वच्छ जल सहित कड़कती धूप से बचाव के लिए हवादार टेंट की व्यवस्था की गई है , महिलाओं , पुरुषों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग अलग व्यवस्थित ढंग से खड़े रहने के साथ साथ बैठने का भी उचित प्रबंध किया गया है।
    वालंटियर्स द्वारा वैक्सीन के लिए पहुंचने वाले लोगों के मार्गदर्शन सहित कोविड नियमों की अनुपालना हेतु भी आग्रह किया जा रहा है दूर दराज से आने वाले लोगों में सुरक्षा सम्बधी जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया जा रहा है इस सारे आयोजन की देखरेख व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिपहिया सहित क्लब के आधिकारिक सदस्य स्वयं कर रहे हैं क्लब के इन प्रयासों की आज हर तरफ सराहना हो रही है।
एसडीएम शशि पाल नेगी ने कहा कि नगरोटा के एमएसएन हास्टल में स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र में वालंटियर्स क्लब तथा व्यापार मंडल ने स्वेच्छा से लोगों के लिए सुविधाएं प्रदान करने का कदम उठाया है जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए समाज की विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं इससे निश्चित तौर पर सभी को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago