Trending Now

Shimla News: उपयोगकर्ता अनुभव एवं डिज़ाइन प्रणाली पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित

डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग (DDT&G), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के सहयोग से 27 फरवरी 2026 को आईटी भवन, शिमला में “यूज़र एक्सपीरियंस (UX) एवं डिज़ाइन सिस्टम” विषय पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह राज्य में आयोजित दूसरी ऐसी कार्यशाला थी, जिसका उद्देश्य डिजिटल शासन में उपयोगकर्ता-केंद्रित दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है।


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सचिव (DT&G), हिमाचल प्रदेश सरकार एवं निदेशक, DDT&G ने शिमला ज़िले के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को आधार नामांकन किट एवं लैपटॉप वितरित किए, जिससे जमीनी स्तर पर डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता और अधिक प्रभावी हो सके।

उप निदेशक (आईटी) श्री नरेंद्र कुमार ने गणमान्य अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के तकनीकी विशेषज्ञों तथा वीएलई प्रतिनिधियों का स्वागत किया। निदेशक, DDT&G डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। मुख्य वक्तव्य में सचिव (DT&G) श्री आशीष सिंहमार ने बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए यूएक्स/यूआई के महत्व तथा डिजिटल रूपांतरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग से उप महाप्रबंधक श्री अजीत कुमार एवं उनकी टीम ने उपयोगकर्ता अनुभव के मूल सिद्धांतों, डिज़ाइन मानकों, यूएक्स ऑडिट प्रक्रियाओं एवं उपकरणों, अपनाने की रणनीतियों तथा “यूएक्स4जी (User Experience for Government Applications)” डिज़ाइन सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत सत्र आयोजित किए। सत्रों में शासन एवं डिज़ाइन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान डिज़ाइन थिंकिंग पद्धति का व्यावहारिक प्रदर्शन DDT&G वेबसाइट तथा हिमाचल प्रदेश के HPRCA पोर्टल के केस स्टडी के माध्यम से किया गया, जिसमें सार्वजनिक सेवाओं की सुगमता एवं सरकारी नौकरी आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

विभिन्न विभागों ने यूएक्स4जी डिज़ाइन सिस्टम तथा संबंधित उपकरणों को अपने कार्यप्रवाह में अपनाने में रुचि व्यक्त की। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन का अनुरोध किया, ताकि राज्य में डिजिटल सेवाओं को और अधिक नागरिक-केंद्रित, सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago