शिमला :- पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करना सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैंसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ घोर अन्याय है जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कठोर मेहनत की थी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही  का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है जो बहुत ही दुखदाई है।प्रतिभा सिंह नेकहा कि पिछले दो साल से पुलिस की इस भर्ती के लिये करीव 70 हजार युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी,जो सरकार के फैसले के बाद पानी मे मिल गई है।

उन्होंने उन युवाओं के भविष्य को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है जो अब इस भर्ती के लिय ओवर ऐज हो रहें है।उन्होंने कहा कि सरकार की कमियों का भुगतान उन बेरोजगार युवाओं को करना पड़ रहा है जो रोजगार के लिए दिन रात मेहनत कर रहें है।

प्रतिभा सिंह ने सरकार से कहा है कि वह बेरोजगार युवाओं के भविष्य से कोई खिलवाड़ न करे।उन्होंने कहा कि पुलिस की इस भर्ती परीक्षा रद्द करने के बाद उन युवाओं को एक विशेष चांस देना चाहिए जो ओवर ऐज हो रहें है।भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़े उपाए किये जाने चाहिए।

लिए
लिए
लिए
लिए

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

9 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

10 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

10 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

1 day ago