जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जून 2021 तक उपलब्ध होगा शुद्ध जल-केसी चमन

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत सोलन जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जून 2021 तक नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध होगा। केसी चमन आज यहां जलजीवन मिशन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवासों को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए एक जल समिति गठित की जाएगी। 
ग्राम पंचायतों में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों को इस समिति के साथ जोड़ा जाएगा।
केसी चमन ने कहा कि आरम्भ में जिला में 27 ग्राम पंचायतों को पायलट आधार पर चयनित किया गया है। जल मिशन के अन्तर्गत पायलट आधार पर चिन्हित इन ग्राम पंचायतांे में नल के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पायलट आधार पर सर्वप्रथम सोलन जल शक्ति मण्डल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जधाणा, कनैर, वाकना, छावशा, कोट, देलगी, पोधना, ममलीग, सायरी तथा सतडोल को चिन्हित किया गया है। मिशन के अन्तर्गत जल शक्ति मण्डल अर्की के तहत ग्राम पंचायत पलानियां, पलोग, रोहांज जलाणा, दधोगी, डूमेहर, सानन, भूमती, बलेरा, बड़ोग तथा मटेरनी को सम्मिलत किया गया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मण्डल नालागढ़ के तहत ग्राम पंचायत किरपालपुर, रतवाड़ी, डोली, धरमाणा, बुघार कनैता, चण्डी तथा सनेड़ को सम्मिलत किया गया है। 
उपायुक्त ने कहा कि मिशन के तहत जल के समान वितरण के लिए पेयजल पाइपों की अलग-अलग लाइन बिछाई जाएगी ताकि सभी को गुणवत्ता के साथ प्रचुर मात्रा में जल उपलब्ध करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि मिशन को जून 2021 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अन्तर्गत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन की प्रगति के सम्बन्ध में प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मिशन के तहत विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए ताकि सभी को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध हो। 
इससे पूर्व जलशक्ति वृत्त सोलन के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश हीरा ने जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जल शक्ति मण्डल सोलन के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद, जल शक्ति मण्डल अर्की की अधिशाषी अभियन्ता कंचन शर्मा, जल शक्ति मण्डल नालागढ़ के अधिशाषी अभियन्ता पुनीत शर्मा, उपनिदेशक कृषि राजेश कौशिक सहित सम्बद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago