Categories: Himachal PradeshUna

Una News : टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का कृत्रिम अंग लगाने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने इस शिविर की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के बाद दी।
एसडीएम ने बताया कि यह शिविर दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में दिव्यांग व्यक्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग और यंत्र वितरित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीकरण उनकी आवश्यकताओं के आधार पर उपकरण मुहैया कराने के लिए किया जाएगा।https://tatkalsamachar.com/uhal/
उन्होंने आगे बताया कि इस शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगजनों को कुछ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या किसी समकक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके अलावा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (जिसमें मासिक आय 22,500 रुपये या इससे कम हो), एक फोटोग्राफ, और आवासीय प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, या यूडीआईडी कार्ड) भी साथ लाना जरूरी है। इनमें से एक भी दस्तावेज कम होने पर व्यक्ति का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बीडीओ ऊना को निर्देश दिए कि वे अपने विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों के माध्यम से इस शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि हर पात्र दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें। नगर परिषद ऊना, मैहतपुर, और संतोषगढ़ के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों को इस शिविर की जानकारी देने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को इस शिविर में शामिल होने के लिए जागरूक करें।https://youtu.be/dwd2AyA4xbI?si=CJr0jLOMOx2iKlw7
इस बैठक में बीडीओ ऊना केएल वर्मा, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, तहसील वेलफेयर अधिकारी जतिंद्र कुमार, ईओ एमसी ऊना ललित कुमार, नायब तहसीलदार मैहतपुर इकबाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago